Thursday, 11 June 2015

Types of computers in Hindi

Types of Computers (कंप्यूटर के प्रकार)
कंप्यूटर सामान्यतय चार प्रकार के होते है-
  1. Microcomputer
  2. Minicomputer
  3. Mainframe computer
  4. Super computer
Microcomputer

  • ये सबसे ज्यादा प्रयोग में लिए जाने वाले तथा सबसे सस्ते कम्प्यूटर्स है।  
  • ये कम्प्यूटर्स सामान्यतया मनोरंजन , शिक्षा, व सामान्य कार्यो के लिए बनाये जाते है।  
  • लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, टेबलेट्स, स्मार्टफोन्स तथा Personal Digital Assistant (PDA) या modern calculator आदि Microcomputer के उदहारण है।  


Minicomputer
  • ये कम्प्यूटर्स छोटे व्यवसायों (जैसे उत्पादक) हेतु बनाये जाते है। Minicomputers को “Midrange Computers” भी कहा जाता है।  
  • इस प्रकार के कम्प्यूटर्स को single user के लिए जाता है।  
  • इनका उपयोग उदहारण के लिए किसी उत्पादन विभाग में उत्पादन प्रक्रिया को monitor करने के लिए किया जाता है।  
  • K-202, SDS-92, IBM Midrange computers आदि मिनिकपुटेरस के उदहारण है। 


Mainframe computer
  • यह आकार तथा कीमत में supercomputer से chhote तथा सस्ते परन्तु अन्य कम्प्यूटर्स से बड़े था महंगे होते है।  
  • ये सामान्यतया large amout of data को process और store कर सकते है।  
  • ये सामान्यतया बड़े औद्योगिक इकाइयों, educational institutes, bank, life insurance companies द्वारा व सरकारी organizations द्वारा अपने business operations को चलाने हेतु किया जाता है।  
  • उदहारण: Hitachi Z 800 

Super computer
  • दुनिआ का सबसे तेज, सबसे बड़ा और सबसे महंगा कंप्यूटर है।
  • दुनिया का पहला supercomputer 1964 में Seymour Cray ने बनाया था जिसका नाम था CDC -6600  
  • supercomputer का उपयोग educational institutes में, Atomic energy क्षेत्र में, Weather forecasting में, Space के क्षेत्र में , earthquake studies आदि क्षेत्रो में।  
  • उदहारण : चीन में NUDT Tianhe - 1A, भारत का Param 10000 , Sequoia (USA ) आदि।  
  • भारत द्वारा निर्मित सुपर कंप्यूटर का नाम PARAM है।  PARAM 10000 (भारत में निर्मित प्रथम सुपर कंप्यूटर )
  • विश्व  का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर : रोड रनर (developed by IBM )
  • भारत का सबसे तेज़ सुपर कंप्यूटर : Eka
  • Maya II एक ऐसा कंप्यूटर है जिसमे सिलिकॉन चिप की जगह DNA धागे का प्रयोग किया गया है।

Parts of Computers in Hindi

Parts of Computers (कंप्यूटर के भाग :
कंप्यूटर के चार मुख्य भाग होते है जैसे CPU, Monitor, Mouse, Keyboard etc. 
अ. CPU : 

  • कंप्यूटर का दिमाग या मस्तिष्क कहलाता है। 
  • इसको e -brain, Processor , Central Processor या Microprocessor  भी कहा जाता है।   
  • CPU and memory दोनों motherboard पर स्तिथ होती है। 
  • मदरबोर्ड को सिस्टम बोर्ड या main board भी कहा जाता है।   
  • विश्व का सबसे पहले processor Intel कंपनी द्वारा 1970  में बनाया गया था।  
  • CPU कंप्यूटर पर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से प्राप्त होने वाले सभी निर्देशो की पालना करवाना और उनको नियंत्रित करता है।  
  •  CPU दो भाग होते है :

 Arithmatic Logical Unit (ALU) - ये arithmatic और logical कार्य करती है।  
Control Unit (CU): ये memory से निर्देशो को decode करके उनकी पलना करवाती है।  
अभी वर्तमान में दो प्रकार के CPU चलन में है ३२ bitऔर  64 bit 
उदाहरण :Intel और  AMD विश्व की अग्रणी प्रोसेसर निर्माता कम्पनिया है।   Intel Pentium , Intel dual core, Intel core2duos, Intel i3, Intel i5, Intel i7, AMD A10 series आदि ।   

ब. Monitor: 

  • यह कंप्यूटर की display unit है जो की text , video या photo आदि को स्क्रीन पर डिस्प्ले करता है।
  • मॉनिटर का प्राथमिक कार्य है यूजर को सुचना दिखाना।  
  • monitor का डिस्प्ले LCD या LED का बना होता है। 
  •  पुराने monitors CRT (cathode Ray Tube का बना होता था।  
  • मॉनिटर का आकार मॉनिटर के विकर्ण या diagonal में मापा जाता है।
  • मॉनिटर पर नजर आने वाले आउटपुट को सॉफ्टकॉपी कहा जाता है।  


स. कीबोर्ड

  • कीबोर्ड टाइपराइटर keys का सेट होता है जो कंप्यूटर में डाटा enter करने के काम आता है।  
  • कीबोर्ड की सरंचना निर्माण का श्रेय क्रिस्टोफर लॉथम शॉल्स को जाता है 
  • Original keyboard में 84 keys हुआ करती थी परन्तु एक स्टैण्डर्ड कीबोर्ड पर 101  से 104  बटन होत्ते है। 
  • बोर्ड के प्रकार : QWERTY , AZERTY व Dvorak keyboard . 
  •  QWERTY कीबोर्ड सबसे ज्यादा काम में लिया जाता है।  
  • कीबोर्ड पर पाई जाने वाली keys को निम्न तीन भागो में बांटा  जा सकता है :-
  1. Alphanumeric keys : ये अक्षर (letter ) और नंबरों (numbers )keys  से मिल कर बनता है।  
  2. Punctuation keys : ये कॉमा, colon , semicolon आदि से मिल कर बनता है। 
  3. Special keys : फंक्शन keys , arrow keys , control keys , Caps lock keys etc 
परीक्षा के दृष्टिकोण से Special keys सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।  

  • फंक्शन keys :ये keys कीबोर्ड के सबसे ऊपरी भाग पर होती है तथा  F1 to F12 तक होती है। फंक्शन keys सामान्तया Ctrl key , Alt key , Shift key या windows key के साथ प्रयोग की जाती है या कुछ कम्प्यूटर्स में सीधे भी की जा सकती है।  
F 1 : सामन्यताय help key की तरह प्रयोग किया जाता है।  windows key + F 1 का प्रयोग करने पर windows help और support centre खुलता है। 
F2 : चिन्हित फाइल या फोल्डर का rename करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट word में Ctrl key  + F2 इस्तेमाल करने पर प्रिंट preview खुलता है, माइक्रोसॉफ्ट word में Alt key + Ctrl key  + F2 इस्तेमाल करने पर document window खुल जाती है।  
F3 : search window open करती है। 
 माइक्रोसॉफ्ट word में Shift key + F 3 प्रयोग करने पर text uper case से lower case में बदल जाता है तथा प्रत्येक word के पहले letter को केपिटल बनाया जा सकता है।

F4 : windows exploer और internet exploer में address  bar ओपन करती है।  
       Alt + F 4 काम में लेने पर currently Active  window बंद हो जाती है।
       विंडोज को shutdown करने के लिए Alt + F 4 key का प्रयोग किया जाता है।
   
 F 5 : डेस्कटॉप तथा इंटरनेट ब्राउज़र को reload या Refresh  करता है।
         माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट में slideshow चालू  कर देता है। 
        
F 6 : Ctrl  + Shift + F 6 का प्रयोग करने पर नया microsoft word document ओपन कर देता है।  
         इंटरनेट ब्राउज़र में F 6  key का प्रयोग करने पर माउस cursor सीधा address bar में चला जाता है।  
F 7 : सामान्यतया F 7   key माइक्रोसॉफ्ट word और outlook  में स्पेलिंग चेक करने या grammer चेक करने में प्रयुकत की जाती है।  
       Shift + F 7 प्रयोग करने पर highlighted word का Thesaurus check करता है।  
F8 : कंप्यूटर के स्टार्ट करते समय F8 का प्रयोग करने पर कंप्यूटर सेफ मोड में चला जाता है।  कुछ विंडोज कम्प्यूटर्स में रिकवरी बनाने के लिए भी F8 का प्रयोग किया जाता है। 
F9 : माइक्रोसॉफ्ट worddocument को रिफ्रेश करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।   माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ईमेल भेजने और प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है।  
F10 :माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में खुली हुई एप्लीकेशन का मेनू बार एक्टिवटे कर देता है।  
F10 key highlightened icon , फाइल या इंटरनेट लिंक पर वाही काम करता है जो माउस का राइट क्लिक करता है।   
F11 : सभी मॉडर्न इंटरनेट ब्राउज़र को फुल स्क्रीन मोड में चालू करने या फुल स्क्रीन मोड से हटाने में प्रयुक्त की जाती है।  
F12 : माइक्रोसॉफ्ट worddocument की Save as window ओपन करने के लिए 
Shift + F12 माइक्रोसॉफ्ट worddocument को Save करता है (ठीक उसी तरह जैसे ctrl + S करता है 

Capslock key: कीबोर्ड पर टाइप करने वाले सभी फॉण्ट (अक्षर) बड़े  हो जाते है।
Homekey : दबाने से कर्सर लाइन के शुरू में पहुंच जाता है।
Endkey दबाने से कर्सर लाइन के अंत  में पहुंच जाता है।
Num Lock : नंबर पैड कार्य करने लगता है व निष्क्रिय होने पर एरो keys की तरह कार्य करने लगता है।
Shift key : Capslock के साथ काम करने पर स्माल अक्षर बनता है और capslock के बिना इस्तेमाल करने पर capital लेटर की तरह काम करता है।
विंडोज़ में किसी फाइल या फोल्डर को हमेश के लिए डिलीट करने के Shift + delete key का इस्तेमाल किया जाता है।  
Backspace : बैकस्पेस से बायीं और के अक्षर को हटाने में प्रयोग किया जाता है. यदि बैकस्पेस key को दबाकर रखा जाये तो पूरी लाइन ही डिलीट है।
Delete key : डिलीट key दबाने से दाई और के अक्षर डिलीट होत्ते है, सभी सिलेक्टेड अक्षर मिट जाते है, तथा सभी सिलेक्टेड फाइल्स मिट जाती है।
Spacebar : ये कीबोर्ड के नीचले भाग पर कीबोर्ड की सबसे लम्बी key  होती है जो की कीबोर्ड पर horizontally placed  होती है। इसको ब्लेंक key  भी कहते है क्युंकि  इसको एक बार प्रयोग करने पर एक alphabet के बराबर जगह खाली हो जाती है।  

Enterkey : सामान्यतया Retrun key भी कहते है।  
Enterkey के प्रयोग से  cursor अगली लाइन के शुरू में चला जाता है।  
इंटरनेट ब्राउज़र में enterkey का प्रयोग टाइप किये गए वर्ड्स को प्रोसेस करने की कमांड देने से सम्बंधित है।
  
Tab key : इस key का प्रयोग एक word के बराबर का space देने के लिए किया जाता है। 
                 Alt  + Tab keys का प्रयोग वर्तमान में मॉनिटर पर चल रही applicaitons के मध्य चुनाव हेतु किया जाता है।
               Tab key का प्रयोग से हेरारकी में आइटम या पैराग्राफ के स्तर में बदलाव कर सकते है।  
               एक बार  Tab key का प्रयोग करने पर M S Word में cursor 0.5 इंच आगे बढ़ता है।   
  
Arrowkey : कीबोर्ड के जिन बटनों पर arrow का निशान होता है उनको arrowkeys  कहा जाता है। 

कॉम्बिनेशन keys : शॉर्टकट तैयार करने के लिए फंक्शन keys के अलावा जिन keys का प्रयोग किया जाता है उनको कॉम्बिनेशन keys  कहा जाता है।
  
फोल्डर या फाइल का नाम देने के लिए सिर्फ alphanumeric keys ( A to Z and 0 to 9) का ही प्रयोग किया जाता है।  
फाइल नाम 
किसी भी फाइल नाम के दो भाग होते है : - फाइल नाम व  एक्सटेंशन नाम 

एक्सटेंशन नाम (file Extension name ): 
         .bmp : पेंट ब्रश की फाइल का एक्सटेंशन नाम है। 
          .txt : नोटपैड की फाइल का एक्सटेंशन नाम है।  
          .docx : microsoft office word 2010 की फाइल्स का एक्सटेंसशन नाम है। 
          .xlsx :  microsoft office excel 2010 की फाइल्स का एक्सटेंसशन नाम है। 

द. माउस:
  • डॉक्टर डगलस एन्जेलबार्ट ने माउस का अविष्कार किया था। 
  • यह एक प्रकार की इंटपुट डिवाइस है। 
  • माउस को एक Pointing डिवाइस के रूप में जाना जाता है।  
  • डेस्कटॉप पर दिखाई देने वाला ऐरो पॉइंटर (Arrow Pointer )का  नियंत्रण माउस द्वारा किया जाता है। 
  • ऑपरेटिंग सिस्टम में स्क्रीन के किसी भी भाग तक आसानी से पहुचने में माउस का प्रयोग किया जाता है।  
  •  इसका मुख्या कार्य होता है कंप्यूटर को command देना या आदेश देना, टाइपिंग करने के लिए कर्सर को सम्बंधित जगह पर ले जाना, किसी भी फाइल को सेलेक्ट करना आदि है ।
  • माउस के प्रकार: लेज़र , राउंड , रबर बाल व ऑप्टिकल
  • mouse सम्बंधित शब्दावली : सिंगल क्लिक, डबल क्लिक, ड्रैग आदि 
  • माउस का double click करना : किसी भी फाइल को ओपन करने या run करने के लिए किया जाता है।  माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल में किसी भी वर्ड पर डबल क्लिक करने से वह वर्ड सेलेक्ट हो जाता है।
  • माउस का Dragging करना: माउस के बाये बटन को दबाकर माउस को खिसकना।
  • सामान्यतया मॉनिटर पर माउस की गतिविधियों को तीर के चिन्ह के माध्यम से देखा जा सकता है

कंप्यूटर के अन्य  भाग :
स्पीकर, प्रिंटर, स्कैनर, पेन ड्राइव आदि।  

Printer (प्रिंटर):
  1. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर
  2. ड्रम प्रिंटर
  3. इंकजेट प्रिंटर - यह प्रिंटर कागज के ऊपर स्याही से छोटे छोटे बिन्दुओ को अत्यंत तेजी से छिड़क कर डाटा को प्रिंट करता है।  
  4. Laserjet  प्रिंटर - यह एक प्रकार का नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर है।  यह सबसे तेजी से काम करने वाला प्रिंटर है 


  • प्रिंटर पर आने वाली कॉपी को हार्डकॉपी कहा जाता है जबकि मॉनिटर पर नजर आने वाली कॉपी को सॉफ्टकॉपी कहा जाता है।   
  • रिबन का उपयोग किस प्रिंटर में होता है? डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर
  • DPI : DPI का मतलब होता है डॉट्स पर इंच (Dots per Inch )

Input और Output Devices के उदहारण 
(Input  Devices) इनपुट डिवाइस : कंप्यूटर के ऐसे भाग जिनकी सहायता से यूजर कंप्यूटर में कोई डेटा प्रविस्ट करता है।  उदहारण के लिए : कीबोर्ड , स्कैनर , माउस, पेन ड्राइव

(Output Devices) आउटपुट डिवाइस : कंप्यूटर के ऐसे भाग जिनकी सहायता से यूजर कंप्यूटर में   प्रविस्ट डेटा (data) को सुचना के रूप में देखता है या प्राप्त करता है।   उदहारण के लिए : Monitor, स्पीकर, प्रिंटर,

Functions of Computers in Hindi

Functions of computer (कंप्यूटर के कार्य )
Sequence of functions of computer: input > Process > Output > Storage (इनपुट -प्रोसेस करना - आउटपुट - स्टोरेज )
  1. डाटा एकत्रित करना 
  2. डेटा या जानकारी का विश्लेषण 
  3. डाटा या जानकारी का भण्डारण 

Important Computer Terminology in Hindi

कंप्यूटर से सम्बंधित शब्दावली 
Data : निर्देश तथा सूचनाये जिन्हे कंप्यूटर में स्टोर करने या अन्य कार्यो को करने के लिए प्रयुकत किया जाता है।
Database : बहुत सी सूचनाओ का समूह
Desktop (डेस्कटॉप): बूट होने के बाद जब हमारा कंप्यूटर उपयोग के लिए तैयार होता है, तो जिस स्थान को हम देख पाते है वह डेस्कटॉप कहलाता है।
Data  Mining (डाटा खनन): खुदरा विक्रेताओ द्वारा खरीददारों के रुझानों का पता लगाने हेतु किया जाता है
Data Base management system (DBMS): ये बहुत से प्रोग्रामो का समूह होता है  जिसके द्वारा डाटा को व्यवस्थित करने, सुचना देने अथवा उसमे परिवर्तित करना।
Cursor: टेक्स्ट लिखते समय कंप्यूटर स्क्रीन पर ब्लिंक करने वाली कड़ी रेखा को cursor कहते है।
Computer forensic : एक अपराधी के कंप्यूटर से हटा दिया या क्षतिग्रस्त फाइलों लो ठीक करने और  क्षमता
Nanoscience : १ से १०० नैनोमीटर तक के आकर के अणुओ का अध्यन किया जाता है।
Version : यदि हम किसी सॉफ्टवेयर या फाइल के संस्करणों का पता लगाना चाहते है तो हम version फीचर का प्रयोग करेंगे।  
Compiler : उच्च स्तरीय भाषा को मशीनी भाषा में बदलने हेतु प्रयुक्त मशीन
Assembler : ऐसी मशीन जो असेंबली भाषा को मशीन लैंग्वेज में परिवर्तित हो जाता है।
Chat : इंटरनेट के द्वारा दूर स्थित अपने मित्र या सग्गे सम्भंधियो से इंटरनेट के माध्यम से वार्ता करना 
इंटरनेट (Internet )

  •              विश्व की सबसे बड़ी पर्सनल कंप्यूटर नेटवर्क सेवा, इंटरनेट को सुचना राजपथ भी कहते है।   
  •              पुरे विश्व के कम्प्यूटर्स को आपस में जोड़ने वाला नेटवर्क ही इंटरनेट कहलाता है।
  •              इंटरनेट का जनक : विन्ट सर्फ 
  •              इंटरनेट की स्पीड को MBPS  या KBPS में मापा जाता है।
  •              इंटरनेट की सबसे महत्वपूर्ण property होती है - दुसरो के साथ connect करना 

Intranet : किसी कंपनी या संस्थान के स्वय के नेटवर्क को intranet कहते है।  
Register: computers में रजिस्टर मेमोरी को अक्सर प्रयोग की जाने वाली सुचना का संग्रह करने में प्रयुक्त किया जाता है।  
Protocol 

  • यह एक ऐसी मानक औपचारिक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से कंप्यूटर नेटवर्क में अंकीय संचार किया जाता है। 
  • नियमो और मानको के आधार पर इंटरनेट पर सुचना और संदेशो को भेजा जाता है, प्रोटोकॉल कहलाता है।    उदहारण: TCP/IP .  TCP/IP एक स्टैण्डर्ड इंटरनेट प्रोटोकॉल है। 

Browser (ब्राउज़र )

  • यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके द्वारा यूजर सूचनाओ को प्राप्त करने के लिए इंटरनेट में प्रवेश करता है।
  • उदहारण: नेटस्केप नेविगेटर, google chrome, internet explorer , apple safari, mozilla firefox , Opera आदि। 


Web Server (वेब सर्वर): यह प्रोग्राम वेब ब्राउज़र के द्वारा संसाधनो को प्राप्त करने के लिए यूजर द्रव किये गए अनुरोध को पूरा करता है 
Network (नेटवर्क): कई सिस्टमों को एक साथ जोड़कर बनाये गए संजाल को नेटवर्क कहते है इसके द्वारा कई जगह एक साथ सूचनाओ का आदान प्रदान संभव है.)  ,
Homepage (होमपेज): यह किसी भी वेबसाइट का शुरुआती प्रदर्शित पेज है जिसमे सूचनाए हाइपरलिंक द्वारा जोड़ी जाती है
Webpage (वेबपेज): होमपेज पर बने हाइपरलिंक पर क्लिक करने पर जो पेज हमारे सामने खुलता है उसको वेबपेज कहते है 
Website (वेबसाइट): 

  • वेबपेजों के समूह को वेबसाइट कहते है जिसे फोटो, ऑडियो, वीडियो आदि का समावेश होता है। 
  • प्रथम वेबसाइट का निर्माण टिम बेर्नेर्स ली ने किया था , इन्हे World Wide Web (WWW) का संस्थापक कहा जाता है।

Hyperlink (हाइपर लिंक)
  • वेबपेज पर मौजूद वे शब्द या चित्र जिस पर क्लिक करने पर उस शब्द या चित्र से सम्बंधित सुचना एक अलग वेबपेज पर आ जाती है हाइपर लिंक कहलाता है
  • जब किसी वेबसाइट को विकसित किया जाता है तो hyperlink के माध्यम से विभिन interlinked files को एक साथ रखा जाता है।  
  • वर्तमान document की किसी location को किसी दूसरे डॉक्यूमेंट या वेबसाइट से जोड़ना ही हाइपर लिंक कहलाता है।  
Online (ऑनलाइन): जब यूजर इंटरनेट पर जानकारियो व सेवाओ का अध्ययन करता है तब कहा जाता है की यूजर ऑनलाइन है
Offline (ऑफलाइन): इसमें यूजर इंटरनेट पर मौजूद सूचनाओ को अपने कम्यूटर या मोबाइल पर स्टोर करके इंटरनेट संपर्क काट देता है
Server (सर्वर): वह कंप्यूटर जो इंटरनेट प्रयोग करने वाले सिस्टम को सूचनाये प्रदान करने की क्षमता रखता हो, किसी भी नेटवर्क में यह सबसे महत्वपूर्ण कंप्यूटर होता है
Surfing (सर्फिंग): इंटरनेट के नेटवर्क में सूचनाओ को खोजना ही सर्फिंग कहलाता है
Packets (पैकेट्स): इंटरनेट पर भेजी गई सुचना छोटे छूटे टुकड़ो में विभाजित होती है जिसे पैकेट्स कहते है
Dragging (ड्रैगिंग) : किसी आइकॉन को डेस्कटॉप पर एक जगह से दूसरी जगह ले जाना
Newsgroup (न्यूज़ ग्रुप) : इंटरनेट पर किसी विशेष विषय पर चर्चा करना / कराना
Navigating (नवीगेटिंग) : वेब की दुनिया में एक वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर जाना
Installation (इंस्टालेशन): कंप्यूटर कोई भी एप्लीकेशन स्थापित करने को इंस्टालेशन कहते है।
Modem (मॉडम )

  • Modem शब्द Modulator-Demodulator से बना है।   
  • Modem एक डिवाइस, इसको फ़ोनलाइन   से जोड़ा जाता है।  या modem एक यंत्र जिसके द्वारा आंकड़ों को टेलीफोन लाइन के माध्यम से बाइनरी संकेतो के द्वारा भेजा जाता है , 
  • Modem डाटा को डिजिटल से एनालॉग व  एनालॉग से डिजिटल signal में convert करता है।  
  • Modem की data transfer rate को bits per second में नापते है।  

Program : निर्देशो का ऐसा समूह जो कंप्यूटर को यह बताता है की क्या करना है।
USB : का मतलब Universal Serial Bus है। 
File system: file system के उदहारण FAT, FAT-32, NTFS 
GUI : का मतलब Graphic User Interface है।  
Computer Operator (कंप्यूटर ऑपरेटर) : वह व्यक्ति जो कंप्यूटर पर काम करता है।  
Humanware  वह व्यक्ति जो कंप्यूटर पर काम करने के साथ साथ उसका management भी करता है।  
Compress File : winzip , winrar, pkzip आदि फाइल को compress करने के सॉफ्टवेयर है। 
Multitasking : एक ऑपरेटिंग सिस्टम में एक ही समय में एक से अधिक एप्लीकेशन के चलाने को multitasking कहते है।  
Backup : इसमें प्रोग्राम फाइलों की प्रतिया बनाई जाती है जिनको मूल फाइल खो जाने की स्थिति में काम में लिया जाता  है। 
Task Manager : प्रोसेसर को व्यस्त करने वाले प्रोग्राम को पहचानने वाली utility को task manager कहा जाता है।  
Desktop : बूट (कंप्यूटर का पावर ओन करने के बाद स्टार्ट होना  ) होने के बाद जब हमारा कंप्यूटर उपयोग के लिए तैयार होता है, जिस भाग को हम देख पाते है उसे डेस्कटॉप कहते है।  
Control Panel : विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को manage करने हेतु Control Panel टूल का प्रयोग किया जाता है।  
Booting : ऑपरेटिंग सिस्टम को कंप्यूटर की मेमोरी में लोड करने के प्रोसेस को booting कहा जाता है।   
Cookies: यूजर के बारे में सुचना संगृहीत करने वाली files cookies कहलाती है।
Firewall: यह एक सुरक्षा प्रणाली है जो किसी भी नेटवर्क को बाहरी खतरों से सुरक्षित रखता है।  यह authenticity चेक करता है।  

Important points related to computers in Hindi

  • कंप्यूटर को एक साथ कई निर्देष या निर्देशो का समूह दिया जा सकता है जबकि कैलकुलेटर को एक बार में एक ही निर्देश दिया जा सकता है।
  • मानव मस्तिष्क में खुद के सोचने की क्षमता होती है जब की कंप्यूटर में खुद की सोचने की क्षमता नहीं होती है।
  • कंप्यूटर की बुद्धिमता (IQ ) जीरो होती है। 
  • कंप्यूटर का जनक : चार्ल्स बेवेस
  •  विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस : २ दिसम्बर
  •  भारत में कंप्यूटर उपभोगताओं की सर्वाधिक संख्या : महाराष्ट्र
  • प्रथम विद्युत कंप्यूटर : मार्क फर्स्ट
  •  ENAIC : फर्स्ट डिजिटल कंप्यूटर ऑफ़ द वर्ल्ड 
  • सिद्धार्थ : भारत  निर्मित प्रथम कंप्यूटर जो की इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने बनाया था।  
  • प्रथम कंप्यूटर गेम : स्पेसवार ( प्रोग्रामर स्टीव रस्सेल)
  •  कंप्यूटर में प्रयुक्त IC Chip किसका बना होता है ? सिलिकॉन
  •  कंप्यूटर साइंस में PhD करने वाले प्रथम भारतीय : Dr राज रैड्डी
  •  भारत का पहला कम्प्यूटरीकृत डाक घर : नई दिल्ली
  •  भारतीय पत्र पत्रिका जो सबसे पहले ऑनलाइन हुई : इंडिया टुडे और द हिन्दू
  •  विश्व में सबसे कम उम्र का वेब डिज़ाइनर : अजय पूरी
  •  सबसे पहला   गणना संयंत्र जिसको Abacus के  नाम से जाना जाता है का अविष्कार चीन  में हुआ था।  
  •  रेलवेज में प्रथम कम्प्यूटरीकृत रेल रिजर्वेशन कहा शुरू हुआ था : नई दिल्ली
  •  भारत में सबसे पहले कंप्यूटर कहा लगाया गया था ? इंडियन statistical इंस्टिट्यूट , कोलकाता
  •  विश्व का सबसे बड़ा कंप्यूटर नेटवर्क : इंटरनेट
  •  भारत का Cybrabad : हैदराबाद को कहते हैं
  •  भारत की सिलिकॉन वैली : बैंगलोर (Karnataka: Silicon state of India)
  • भारत का सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर : परम (इस कंप्यूटर का निर्माण पुने स्थित सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांसमेंट कंप्यूटिंग C-DAC )
  • कम्प्यूटर इतिहास का प्रथम प्रोग्रामर : लेडी ऐडा लवलेश

Definition of Computer in Hindi

  • Computer को हिंदी में संगणक कहा जाता है।  
  • कंप्यूटर बिजली या बैटरी से चलने वाला एक यन्त्र या मशीन है जिसकी प्रक्रिया तीन चरणो में पूरी होती है  इनपुट - प्रोसेस - आउटपुट (कंप्यूटर से प्राप्त होने वाले परिणाम ) . इसका मतलब ये हुआ की जब हम कंप्यूटर में कोई डेटा इनपुट करते है तो कंप्यूटर उस डेटा को सबसे पहले प्रोसेस करेगा फिर यूजर को आउटपुट प्रदान करेगा। 
Term  Computer stands for :
C=Compute,
O = Operate,
M=memory,
 P= Print,
U=  Update,
T = Tabulate,
E =  Edit,
R =  Response